• Wed. Oct 16th, 2024

काशी क्षेत्र के प्रयागराज में सिविल लाइंस स्थित भाजपा कार्यालय में प्रबुद्ध प्रकोष्ठ द्वारा “भाजपा सरकार में बदलता और बढता भारत” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन

Jul 28, 2024
453209305 122192580038032328 3211334054502049240 n

#भाजपा सरकार मे बढ़ता बदलता भारत

सिविल लाइंस स्थित भाजपा कार्यालय में प्रबुद्ध प्रकोष्ठ द्वारा “भाजपा सरकार में बदलता और बढता भारत” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ नरेन्द्र सिंह गौर जी ने विचार रखते हुए कहा कि पहले की सरकारों में गरीबों के बैंकों में खाते भी नहीं होते थे, लोग लाइलाज बीमारियों से अल्पायु में दुनिया से चले जाते थे, गरीबों को कच्चे मकानों में रहने या खुले आसमानों में रहने के लिए विवश रहना पड़‌ता था। जब भाजपा की सरकार आई गरीबों के जीवन में नई रोशनी लाने का काम हुआ है।

भारत आज आर्थिक रूप से, सामाजिक रूप से, सामरिक रूप से विश्व के सर्वाधिक मजबूत देशों की श्रेणी में खड़ा है। वैश्विक स्तर पर भारत की साख बढी है। भारतीय’ सैनिकों के हौसले बुलंद है। उनको अत्याधुनिक हाथियारों से सुसज्जित किया गया है। भारत आज सांस्कृतिक रूप से भी सुदृढ़ हुआ है। भारतीय प्राचीन धरोहरों को संजोने का कार्य भाजपा सरकार ने किया है।

संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए  भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेन्द्र मिश्र जी  ने कहा कि भाजपा कार्यकताओं के प्रयासों से ही केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है। प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने का कार्य हो रहा है।

विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य स्थाई अधिवक्ता एवं भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रशांत सिंह अटल जी, डॉ.एल. एस० ओझा जी, डॉ शैलेश पाण्डेय जी ने भाजपा सरकार में हुए अभूतपूर्व विकास पर प्रकाश  डाला।

कार्यक्रम संयोजक भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ महानगर संयोजक पीयूष सिंह जी रहे साथ ही अनेकों गणमान्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण सभा में उपस्थित रहे।