• Wed. Oct 16th, 2024

 क्षेत्रिय अध्यक्ष सतेंद्र शिशौदिया जी ने महानगर के ग़ाज़ियाबाद विधान सभा के होने वाले उपचुनाव की तैयारियों की समीक्षा की

Aug 3, 2024
453031851 7962210080534053 832498318089091154 n
भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रिय अध्यक्ष सतेंद्र शिशौदिया जी का आगमन ग़ाज़ियाबाद में हुआ।  नेहरू नगर स्थित महानगर कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा जी ने उनका भव्य स्वागत किया। 
इस अवसर पर   क्षेत्रिय अध्यक्ष सतेंद्र शिशौदिया जी ने महानगर के ग़ाज़ियाबाद विधान सभा के होने वाले उपचुनाव की तैयारियों  की समीक्षा की।  
विभिन्न मंडलों के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रिय अध्यक्ष जी से मुलाकात की । सभी कार्यकर्ताओं ने पूर्ण ऊर्जा के साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष जी का स्वागत किया।   
इंद्रापुरम मंडल के प्रभारी कामेश्वर त्यागी के नेतृत्व में मंडल अध्यक्ष हरमीत बक्शी जी के नेतृत्व में नव निर्वाचित मंडल पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा जी ने सभी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।