• Wed. Oct 16th, 2024

प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सिंह जी  ने पार्टी कार्यालय, सीतापुर में आयोजित सदस्यता अभियान-2024 की ‘जिला कार्यशाला’ में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया ।

Aug 22, 2024
456484924 847396470898421 1295625155270973996 n

भारतीय जनता पार्टी का महाअभियान 1 सितम्बर 2024 से आरम्भ हो रहा है , प्रदेश में सभी जिलों में कार्यशालाओं की श्रृंखला प्रारम्भ हो गयी है।भारतीय जनता पार्टी का महाअभियान 1 सितम्बर 2024 से आरम्भ हो रहा है , प्रदेश में सभी जिलों में कार्यशालाओं की श्रृंखला प्रारम्भ हो गयी है।
प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सिंह जी  ने पार्टी कार्यालय, सीतापुर में आयोजित सदस्यता अभियान-2024 की ‘जिला कार्यशाला’ में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया । अध्यक्ष जी बताया की कैसे सदस्य्ता अभियान प्रारम्भ होगा
उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने 1 सितंबर से अपने सदस्यता अभियान – 2024 की शुरुआत करने की घोषणा की है। इस अभियान का उद्देश्य नए सदस्यों को जोड़कर पार्टी के समर्थन को और मजबूत करना है। इस अभियान में शामिल होने और सदस्य बनने के लिए, आप 8800002024 पर मिस्ड कॉल देकर अपनी सदस्यता प्राप्त कर सकते हैं।
मिस्ड कॉल करने के बाद आपको एसएमएस के जरिए एक लिंक प्राप्त होगा। उस लिंक के अंदर आपको अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर, पिन कोड, एरिया, और आपकी क्वालिफिकेशन जैसी जानकारी भरनी होगी। इसके अलावा, आपको एक फोटो भी अपलोड करनी होगी। जब आप यह सारी जानकारी भर देंगे, तो कुछ ही समय बाद आपको भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता का एक सर्टिफिकेट प्राप्त होगा।
यह अभियान पार्टी की ताकत और प्रभाव को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसमें हर भारतीय नागरिक की भागीदारी का स्वागत किया जाता है।