• Wed. Oct 16th, 2024

बुलंदशहर के स्याना विधानसभा में ‘हर घर तिरंगा’ एवं ‘तिरंगा यात्रा’ अभियान के अंतर्गत लोगों को जागरुक करने के लिए बाइक रैली आयोजित

Aug 11, 2024
454741346 1068918114602196 8159460645443055307 n
देश के यशश्वी प्रधानमंत्री मा0 श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर देशभर में हर घर तिरंगा अभियान वृहद स्तर पर शुरू हो रहा है। आज बुलंदशहर के स्याना विधानसभा में ‘हर घर तिरंगा’ एवं ‘तिरंगा यात्रा’ अभियान के अंतर्गत लोगों को जागरुक करने के लिए आयोजित बाइक रैली में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश जी सम्मिलित हुए।
बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली में भाग लिया।  इस अवसर पर  भाजपा जिलाध्यक्ष श्री विकास चौहान जी, अभियान संयोजक श्री दीपक ऋषि, भाजयुमो जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह सहित भारी संख्या में पदाधिकारी गण और कार्यकर्ता बन्धु बाइक से सम्मलित हुये। पूरा स्याना देशभक्ति के  रंग में सराबोर  हो गया।