भारतीय जनता पार्टी महानगर गोरखपुर द्वारा आयोजित केंद्रीय बजट 2024 , 25 पर संगोष्ठी कार्यक्रम को मुख्य अतिथि केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी जी ने संबोधित किया
Jul 28, 2024
भारतीय जनता पार्टी महानगर गोरखपुर द्वारा आयोजित केंद्रीय बजट 2024 , 25 पर संगोष्ठी कार्यक्रम को मुख्य अतिथि केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी जी ने संबोधित किया l
संगोष्ठी को क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री सहजानंद राय जी महापौर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव जी गोरखपुर ग्रामीण विधायक श्री विपिन सिंह जी ने भी संबोधित किया l कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश गुप्ता जी एवं संचालन महानगर महामंत्री श्री अच्युतानंद शाही जी ने किया l
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व महापौर श्री सीताराम जायसवाल जी व्यापारिक कल्याण बोर्ड प्रदेश के उपाध्यक्ष श्री पुष्प दंत जैन जी सहित गोरखपुर महानगर के विभिन्न व्यापारिक संगठनों के अध्यक्ष महामंत्री अधिवक्ता गण चिकित्सक गण एवं प्रबुद्ध नागरिक भारी संख्या में उपस्थित थे l
गोष्टी में हितधारकों और गोरखपुर संसदीय क्षेत्र की जनता के समक्ष विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने के निमित्त विस्तृत चर्चा की गयी। ये बजट व्यापार के लिए, रोज़गार के लिए और वैज्ञानिक नवाचार के लिए है।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में माननीय केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी के निर्देशन में तैयार विकसित भारत के रोड मैप को आर्थिक गति देने वाला यह बजट जन आकांक्षाओं को पूर्ण करनें में मील का पत्थर साबित होगा।