• Wed. Oct 16th, 2024

मैनपुरी के करहल विधानसभा में “हर घर तिरंगा” अभियान अंतर्गत आयोजित भव्य “तिरंगा यात्रा” निकाली गयी

Aug 11, 2024
455092495 8469061843156591 4940510563435070890 n

आज जनपद मैनपुरी में करहल विधानसभा के उपचुनाव के संबंध में आयोजित संगठनात्मक बैठक में सम्मिलित होकर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक एवं प्रचंड जीत के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण रणनीतियों एवं तैयारियों पर व्यापक चर्चा की ।
इस अवसर पर मा० प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्री ब्रज बहादुर जी, मा० प्रदेश उपाध्यक्ष,भाजपा एवं सदस्य विधान परिषद श्री संतोष सिंह जी, मा० राज्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार श्री अजीत सिंह पाल जी, मा० जिला प्रभारी श्री अनिल चौधरी जी, मा० जिलाध्यक्ष श्री राहुल चतुर्वेदी जी, मा० विधायक भौगाँव श्री राम नरेश अग्निहोत्री जी, मा० क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्री आलोक गुप्ता जी एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

आज जनपद मैनपुरी के करहल विधानसभा में “हर घर तिरंगा” अभियान अंतर्गत आयोजित भव्य “तिरंगा यात्रा” निकाली गयी । इस कार्यक्रम में उत्तरप्रदेश सरकार में उपमुख्यंमंत्री बृजेश पाठक जी मुख्या अतिथी के रूप में उपस्थित हुए।
इस अवसर पर मा०प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा एवं सदस्य विधान परिषद श्री संतोष सिंह जी, मा० प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा श्री ब्रज बहादुर जी, मा० जिलाध्यक्ष,भाजपा श्री राहुल चतुर्वेदी जी एवं अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।