• Wed. Oct 16th, 2024

श्री बी.एल. वर्मा केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार के जन्म दिवस के अवसर पर अनेक गणमान्य पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दी।  

Aug 7, 2024
454496117 1046125150849252 1287707534641072682 n
श्री बी.एल. वर्मा केंद्रीय राज्य मंत्री. उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण तथा सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री भारत सरकार. के जन्म दिवस के अवसर पर अनेक गणमान्य पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दी।  
 

केंद्रीय राज्य मंत्री श्री एस पी सिंह बघेल जी, राज्यसभा सांसद गण डॉक्टर सुधांशु त्रिवेदी जी, डॉक्टर दिनेश शर्मा जी एवं श्री बाबूराम निषाद जी तथा लोकसभा सांसद श्री रमेश अवस्थी जी और डॉक्टर भोला सिंह जी तथा अन्य अनेक गणमान्य जनों की शुभकामनाओं के ओर बहुत से लोगो ने शुभ कामना दी।
श्री बी.एल. वर्मा जी एक लंबे समय से संगठन से जुड़े हुए ज़मीनी कार्यकर्ता हैं। उन्होंने राजनीति बूथ स्तर से शुरू की। इसके बाद वे मंडल व जिला स्तर तक पहुंचे।

1984 में वह भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री बने। वे लगातार संगठन के लिए कार्य करते रहे और 1997 में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री बने। 2003 से 2007 तक वह भाजपा के प्रदेश मंत्री भी रहे।

श्री बी.एल. वर्मा जी के अनुभव व वरिष्ठता को देखते हुए उन्हें भाजपा ब्रज क्षेत्र का दो बार अध्यक्ष बनाया गया। फिर उनके कद को बढ़ाते हुए पार्टी ने भाजपा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया ।

बाद में यूपी राज्य निर्माण विकास निगम लिमिटेड (यूपी समाज कल्याण निर्माण निगम) के अध्यक्ष रहे।

वर्तमान में श्री बी एल वर्मा जी के पास केंद्र सरकार में उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण तथा सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री में राज्य मंत्री का कार्यभार है।