• Wed. Oct 16th, 2024

हर घर तिरंगा अभियान के विषय में  गाजियाबाद महानगर भाजपा की कार्यशाला आयोजित की गयी

Aug 7, 2024
454467827 1066403594853648 8197998865937136091 n
आज राजनगर गाजियाबाद में हर घर तिरंगा अभियान के विषय में  गाजियाबाद महानगर कार्यशाला आयोजित की गयी ।प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंशी कार्यक्रम के मुख्य वक्ता थे उन्होंने हर कार्यकर्ता को अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने का निर्देश दिया। 
पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से अपील किया कि अपने घर पर तिरंगा लगाए और घर घर पर तिरंगा लगाने की अपील कर हर दिल में देशभक्ति के भावना की जागृति के इस अभियान से जुड़ें व अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। साथ ही तिरंगे के साथ अपनी फोटो http://HarGharTiranga.com पर अपलोड करें।
हर घर तिरंगा बैठक में महानगर अध्यक्ष श्री संजीव शर्मा जी, पूर्व मेयर श्री आशू वर्मा जी, पूर्व मंत्री श्री बलदेव राज शर्मा जी सहित पार्टी के पदाधिकारी गण, कार्यकर्ता बन्धु उपस्थित रहे।