• Wed. Oct 16th, 2024

मन की बात एवं यूनियन बजट 2024 -25 पर संगोष्ठी का आयोजन वसुंधरा ग़ाज़ियाबाद में , प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया

Jul 28, 2024
453041053 1079361730220252 3600656608082023658 n 1

विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी का अति लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 112वें संस्करण को आज जनपद गाजियाबाद की विधानसभा साहिबाबाद, वसुंधरा मंडल के अंतर्गत बूथ संख्या 322 पर पार्टी पदाधिकारियों व ऊर्जावान कार्यकर्ताओं के साथ सुना गया,

प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे 
मन की बात का यह लोकप्रिय कार्यक्रम राष्ट्र में चल रहे नए-नए कार्यक्रमों और विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर हो रहे विकास के साथ देश की सामूहिक शक्ति और विभिन्न उपलब्धियों का बोध कराता है तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्तम मार्गदर्शन का भी सारथी बनता है।

ग़ाज़ियाबाद सांसद अतुल गर्ग जी , यूपी सरकार में मंत्री सुनील शर्मा जी , महापौर सुनिता दयाल जी , पूर्व महापौर आशु वर्मा जी , सहित अनेक गणमान्य लोगो ने कार्यक्रम में भाग लिया 

इस विशेष अवसर पर यूनियन बजट 20 24 -25 पर बोलते हुए भुपेन्द्र जी बताया कि विपक्ष बजट को लेकर गलत अफवाह फैला रहा है , जिससे जनता को सावधान करने की आवश्यकता हैं 

गोष्ठि के पश्चात्  वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी हुआ।  

 

आइए, हम सभी आदरणीय प्रधानमंत्री जी द्वारा किए गए आह्वान ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का हिस्सा बनकर देश में एक जुटता का अप्रतिम परिचय दें।

उमंग, ऊर्जा और अपनत्व के साथ भारत को नई ऊँचाई पर स्थापित करने के लिए दृढ़ संकलिप्त रहें।

 

453048962 1079361816886910 1970818554769713779 n