• Mon. Apr 7th, 2025

दिल्ली के रामलीला मैदान में नए मुख्यमंत्री के रूप रेखा गुप्ता ने शपथ ग्रहण की . 27 साल के लंबे इंतजार के बाद दिल्ली में एक बार फिर बीजेपी सरकार

Feb 20, 2025
rekha gupta bjp

DELHI CM REKHA GUPTa updates

पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता ने दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में सीएम पद की शपथ ली। दिल्ली को आज नया मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के रूप में मिल गया

27 साल के लंबे इंतजार के बाद आज दिल्ली में एक बार फिर बीजेपी सरकार बन गई है।

उन्हें कल बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया था।

शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा सभी प्रमुख केंद्रीय मंत्री और पार्टी के सभी सीनियर नेता और पदाधिकारी भी शामिल हुए।

दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ छह मंत्रियों ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इनमें प्रवेश वर्मा, मनजिंदर सिंह सिरसा, आशीष सूद, रविंदर इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह शामिल हैं।

images 1